फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रदेश के देवी-देवताओं की जानकारी अब एक ही साइट पर

प्रदेश के देवी-देवताओं की जानकारी अब एक ही साइट पर

Thu, 08 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के देवी-देवताओं की जानकारी अब एक ही साइट पर
करसोग (मंडी)।अब प्रदेश के सभी देवी-देवताओं से जुड़ी अहम जानकारियां एक ही वेबसाइट पर मिल पाएंगी। इसकी पहल करसोग के रोहित सागर ने की है। इससे लोग देव संस्कृति से जुड़ी हर जानकारी से आसानी से रूबरू हो पाएंगे। इस वेबसाइट को जोड़ने का मकसद युवाओं को भी देव संस्कृति से अवगत करवाना है, ताकि युवाओं का रुझान देव संस्कृति की ओर आकर्षित हो सके। अब तक हिमाचल के करीब सौ प्राचीन मंदिरों की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर दी गई है। इसी साल के अंत तक करीब देव भूमि के 1000 मंदिरों की जानकारी उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस वेबसाइट को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एचपीटेंपल डॉटकॉम नाम दिया गया है। लोगों ने रोहित सागर के इस प्रयास को काफी सराहा है। अगर कोई भी अपने आसपास के मंदिरों की जानकारी इसपर अपलोड करना चाहता हो तो वह वेबसाइट पर जाकर संपर्क कर सकता है। सागर ने बताया कि उन्होंने मंदिरों की जानकारी देव कमेटियों और कारदारों से ली है, जिसमें मंदिरों से जुड़ी आस्था उत्पत्ति और लोक गाथा की पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की है। यह हिमाचल की पहली वेबसाइट है जो केवल हिमाचल के सभी मंदिरों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने में जुटी है। आज तक किसी भी वेबसाइट पर हिमाचल के सभी देवताओं की जानकारी उपलब्ध नहीं थी। इस साइट का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि कोई भी जिस भी मंदिर में जाना चाहेगा, वह उस मंदिर के बारे में पूरी जानकारी हासिल करके वहां पर आसानी से पहुंच पाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed