{"_id":"5a7b0d854f1c1b93268b8d2c","slug":"191518013829-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर देवी-देवताओं के भव्य मिलन का गवाह बनेगी छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर देवी-देवताओं के भव्य मिलन का गवाह बनेगी छोटी काशी
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। छोटी काशी मंडी की पावन धरती शिवरात्रि पर्व के लिए तैयार है। हर्ष, उल्लास और प्रगाढ़ धार्मिक आस्था के बीच पावन पर्व आराध्य देव भगवान शिव को समर्पित होगा। पुरानी परंपरा निभाते हुए सांस्कृतिक राजधानी के लिए प्रख्यात मंडी नगरी एक बार फिर इस पावन पर्व पर देव मिलन के भव्य संगम का गवाह बनने जा रही है। माघ माह में इस बार यह महा पर्व 15 से 21 फरवरी तक चलेगा। जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग पुलिस सुरक्षा के बीच मंडी जनपद के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए बुधवार को अपने निवास स्थल गोत से छोटी काशी के लिए रवाना हो गए हैं। हस्तपुर चौहारघाटी के राजा बड़ादेयो हुरंग काली नारायण का विशेष स्थान है। पांच वर्ष के बाद पधर क्षेत्र का हार भ्रमण संपन्न होने के बाद मंदिर में चंद दिन विराजे देव हुरंग नारायण का रथ मंडी शिवरात्रि मेले में भाग लेने के लिए अपने प्राचीन मंदिर हुरंग से रवाना हो चुके हैं। करीब 219 देवी देवताओं की देव ध्वनि से छोटी मंडी गुंजायमान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन