{"_id":"59f21a7b4f1c1bda538b935f","slug":"191509038715-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने लिया नामांकन वापस, पूर्व विधायक पति डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने लिया नामांकन वापस, पूर्व विधायक पति डटे
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। करसोग विधानसभा क्षेत्र में आजाद उम्मीदवार मस्त राम चुनावी रण में डटे हैं। जबकि उनकी पत्नी निर्मला चौहान ने नाम वापस ले लिया है। करसोग में 10 ने प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया था। जिसमें मात्र पूर्व विधायक मस्त राम की पत्नी निर्मला चौहान ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। मस्त राम 2003 में कांग्रेस विधायक रहे हैं। यहां भी मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।
वहीं, वीरवार को चुनाव चिन्ह भी आवंटित हो चुके हैं। करसोग में चुनाव प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली। राष्ट्रीय आजाद मंच से मेहर सिंह खुखलिया को पेन की निब किरणें चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है । जबकि, अन्य उम्मीदवारों अनिता उर्फ नीतू को टेलीफोन, पवन कुमार को सिलाई मशीन, भगतराम व्यास को कैंची, भगवंत सिंह को बल्ला और मस्तराम को गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह मिला है। तीन राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और बसपा व राष्ट्रीय आजाद मंच के साथ आजाद उम्मीदवार चुनावी समर में डटे रहे। अब यह उम्मीदवार वोटरों को लुभाने के लिए सही मायने में दिन रात लोगों के बीच जाकर चुनावी वायदों को भुनाने की कोशिश करेंगे।