फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शिकायतों पर अध्यापकों और कर्मचारियों के रिकार्ड को जांचा

शिकायतों पर अध्यापकों और कर्मचारियों के रिकार्ड को जांचा

Fri, 25 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
शिकायतों पर अध्यापकों और कर्मचारियों के रिकार्ड को जांचा
धर्मपुर (मंडी)। 15 से बीस सालों तक एक ही स्कूल में डटे अध्यापकों और कर्मचारियों की शिकायत पर शुक्रवार को उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने ऐसे स्कूलों का निरीक्षण किया। धर्मपुर और लौंगणी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता भी मौजूद रहा। जांच के दौरान शिक्षकों के रिकार्ड चेक किए गए तथा शिकायतकर्ता से भी बयान दर्ज करवाए। उधर उपनिदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि धर्मपुर पाठशाला में जांच में सब कुछ ठीक पाया गया। उन्होंने जहां पाठशाला के अध्यापकों से बात की वहीं, पाठशाला के बच्चों से भी अलग अलग बात की और पाठशाला के अध्यापकों के बारे में जानकारी ली तथा एसएमसी के पदाधिकारियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि धर्मपुर पाठशाला में लिपिक के खाली पदों सहित अन्य स्टाफ के खाली पदों को भी जल्द भरने के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया जाएगा और जल्द इन रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य रतन चंद ने पाठशालाओं की समस्याओं की जानकारी जिला उपनिदेशक को दी और पाठशाला की कमियों को जल्दी पूरा करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जो भवन निर्माण का पैसा पड़ा है जो खर्च नहीं हो रहा है उसे भी जल्दी खर्च कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed