फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धंसने लगा कोलंग गांव, डंगा ढहा चार मंजिला मकान को खतरा

धंसने लगा कोलंग गांव, डंगा ढहा चार मंजिला मकान को खतरा

Thu, 24 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
धंसने लगा कोलंग गांव, डंगा ढहा चार मंजिला मकान को खतरा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर की कोंलग पंचायत के भरगाईं-सहरूण गांव में मकान का डंगा ढहने से चार मंजिला मकान समेत 30 मकानों को खतरा पैदा हो गया है। यह मकान तीन भाइयों श्रवण कुमार, राजमल और प्रकाश का है। इस गांव में लंबे अरसे जमीन लगातार धंस रही है। जिससे 30 के करीब मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन को इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों ने दी है। लेकिन, कोई कार्रवाई प्रशासन नहीं कर रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रभावितों ने कहा कि गत दिन हुई भारी बारिश से मकान के आगे लग डंगा ढह गया है। जिससे उनके मकान के गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। तीनों भाइयों ने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि तत्काल रूप से राहत प्रदान की जाए। गांव के लोगों का कहना है कि समस्या एक परिवार की नहीं है। इस गांव में कई घरों को जमीन धंसने से खतरा पैदा हो गया है। लोगों का आरोप है कि वह कई बार इस समस्या के समाधान के लिए सरकार से मकान बनाने के लिए जमीन देने के संदर्भ में आग्रह कर चुके हैं। लेकिन, सरकार को शायद कोटरोपी जैसे हादसे का इंतजार है। पंचायत के प्रधान देसराज ने कहा कि पूरा गांव दहशत में जीने को मजबूर है। जमीन के धंसने से कोई भी बड़ा हादसा कभी भी पेश आ सकता है। इससे पहले भी इस गांव में प्राकृतिक आपदाएं आ चुकी हैं। गत तीन चार साल पहले भी लोगों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह सारा गांव धंस रहा है। गांव में करीब 30 से 32 परिवार रहते हैं। सरकार को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। पंचायत का आग्रह है कि गांव के ऊपर और नीचे सरकारी भूमि पड़ी है। पंचायत के लोग सरकार से मांग करते रहे हैं कि उनकी जमीन लेकर उन्हें यह सरकारी भूमि अलाट की दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed