{"_id":"5cc3385dbdec221440030665","slug":"181556297821-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी समैला के लिए पौने तीन लाख का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी समैला के लिए पौने तीन लाख का बजट पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा (मंडी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला जल्द ही संवरने वाला है। पीएचसी के लिए रोगी कल्याण समिति ने दो लाख 72 हजार का बजट निर्धारित किया है।
यह राशि स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों, फर्नीचर और भवन की मरम्मत के लिए खर्च की जाएगी। इसके साथ ही पीएचसी में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के रिक्त पदों को भी जल्द भरने की उम्मीद है। शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता बीएमओ डॉ. केके शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र समैला के लिए वर्ष 2019-2020 के लिए दो लाख 72 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस राशि को स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों, फर्नीचर और भवन की मरम्मत के लिए खर्च किया जाएगा। इससे यहां से लाभ लेने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त चल रहे पदों के कारण मरीजों को हो रही परेशानियों पर भी मंथन किया। निर्णय लिया कि जल्द ही सरकार और विभाग यहां पर पूरा स्टाफ करने की व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य केंद्र समैला में लंबे अरसे से चिकित्सकों और स्टाफ न होने के चलते लोगों को इलाज करवाने के लिए बलद्वाड़ा, सरकाघाट, नेरचौक और मंडी आना पड़ता है। वहीं, भवन की भी हालत सही नहीं है। इस अवसर पर एमओ समैला डॉ. विश्वदीप सिंह, डॉ. भावना, पंचायत प्रधान अश्विनी कुमार, बीडीसी सदस्य अनु कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
000