{"_id":"5c70373cbdec224ba94b7b05","slug":"181550858044-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराज के मार्कंडेय ऋषि, कोटलू नारायण शिवरात्रि के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराज के मार्कंडेय ऋषि, कोटलू नारायण शिवरात्रि के लिए रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने लिए बालीचौकी क्षेत्र के देवताओं का प्रवास शुरू हो गया है। शुक्रवार को सराजघाटी के आराध्य देवता मार्कंडेय ऋषि और कोटलू नारायण अपने हरियानों के साथ शिवरात्रि महोत्सव के लिए दस दिन पहले रवाना हो गए हैं। दोनों देवता के गूर नारद और दिनेश कुमार ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने से पहले दोनों देवता दस दिनों तक सचाणी, कुलाह, छपराहण, मौवीसेरी और बल्ह घाटी के कई गांवों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि जब किसी श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण होती है तो वह देवता को अपने घर बुलाने का न्यौता देता है। देवलुओं के लिए धाम का आयोजन करता है। प्रवास के दौरान रास्तों में भक्तों की ओर से देवलुओं के लिए चाय और हलवा का भी आयोजन किया जाता है।
...
ऐसे किया जाता है देवता का स्वागत
महिलाएं पट्टु लगा कर देवताओं का स्वागत करती हैं और थाली में कुमकुम, चावल, फूल, धूप, दीप, अखरोट और दक्षिणा चढ़ाकर देवताओं का पूजन करती है और वस्त्र भी भेंट करती हैं। इस दौरान देव कारज में नाटी का भी आयोजन किया जाता है और क्षेत्र के सैकड़ों लोग देवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
...
देवता के समक्ष रखते हैं लोग अपनी समस्या
देवता के पुजारी रंजीत शर्मा, कारदार लीलामणी, भंडारी जेठू राम, तारा चंद आदि ने बताया कि देव कारज में क्षेत्र के कई लोग देवता के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखते हैं। उनकी समस्याओं का दूर करने के लिए गूर और पुुजारी देवता के समक्ष पूछ डालकर अपने तरीके से उपाय बताते हैं।
विज्ञापन
0001