{"_id":"5c2e4a58bdec2256e37bcd6b","slug":"181546537560-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ई-वे बिल के 13.35 लाख का सामान पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ई-वे बिल के 13.35 लाख का सामान पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। बिना ई-वे बिल के 13.35 लाख का एल्युमिनियम का सामान पकड़ा गया है। यह कार्रवाई राज्य कर एवं आबकारी विभाग मंडी की टीम ने की है। यह सामान मुंबई से शिमला होते हुए मंडी के कमांद ले जाया जा रहा था। विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 4.80 लाख जुर्माना एवं कर वसूला है। विभाग की कार्रवाई से ऐसे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है जो इस प्रकार बिना ई-बे बिल के सामान ला रहे हैं। विभाग की ओर से जीएसटी करीब 2.40 लाख और करीब 2.40 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। यह सामान मुंबई से शिमला लाया गया, जिसका ई-वे बिल और अन्य दस्तावेज आधे अधूरे थे। यह सामान कमांद ले जाया जा रहा था। शिमला से मंडी तक सामान आसानी से पहुंचाया गया। करीब 150 किलोमीटर के सफर में शातिर किसी के हत्थे नहीं चढ़े। गंतव्य से मात्र 14 किलोमीटर की दूरी पर मंडी राज्यकर एवं आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर विजय ने टीम के साथ दस्तावेजों के निरीक्षण के लिए ट्रक रोका और सफलता पाई। आवश्यक दस्तावेज न होने पर एल्युमिनियम के सामान से भरा ट्रक जब्त किया। मामले में जीएसटी और जुर्माना भरने पर गाड़ी तथा सामान को रिलीज किया गया। उधर, राज्यकर एवं आबकारी विभाग मंडी के उपायुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई के दौरान 13.35 लाख का एल्युमिनियम का सामान पकड़ा है। जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि हर सामान का पक्का बिल जरूरी है। 50 हजार रुपये से अधिक सामान पर ई-वे बिल अनिवार्य है।
000
विज्ञापन
000