{"_id":"5c1fc42ebdec2256b11098af","slug":"181545585710-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हक पाने के लिए आंदोलन करेगा गुरिल्ला संगठन : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हक पाने के लिए आंदोलन करेगा गुरिल्ला संगठन : भारद्वाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी।
एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन की प्रदेश कार्य समिति की बैठक माता भीमाकाली परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एमआर भारद्वाज ने की। इस दौरान गुरिल्लाओं की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष एमआर भारद्वाज ने बताया कि गुरिल्ला वर्ष 2000 से अपने अधिकारों को पाने के लिए संघर्षरत हैं। 2008 में हिमाचल उच्च न्यायालय ने पॉलिसी बनाने की गुहार भारत सरकार से लगाई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे संगठन में भारी रोष है। संगठन ने प्रदेश और केंद्र सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार कोर्ट के आदेश को माने अन्यथा गुरिल्ला किसी भी बड़े आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए प्रदेश के हर सर्कल को सक्रिय करने के लिए संगठन ने बैठकें शुरू कर दी हैं। इसमें 24 दिसंबर को रोहड़ू, चिड़गांव, 25 दिसंबर ठियोग, 30 दिसंबर को शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा में बैठकें होंगी। बैठक में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महा सचिव प्यारे लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष शैतान नेगी, सलाहकार जगदीश मेहता, कांगड़ा अध्यक्ष नवीन धीमान, सिरमौर अध्यक्ष धनवीर, मंडी जिलाध्यक्ष लज्जा देवी, अध्यक्ष तरसेम, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमचंद व कांशी राम आदि ने भाग लिया।
000