{"_id":"5ba924cd867a557ff306da62","slug":"181537811661-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो में वरुण, मिंटू, महेंद्र ने जीते गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो में वरुण, मिंटू, महेंद्र ने जीते गोल्ड
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर/थुनाग (मंडी)। सराज जूडो क्लब ने जूडो संघ जिला मंडी के सहयोग से राजकीय डिग्री कॉलेज लंबाथाच में जूडो प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. लाभ सिंह ने किया। विशेष अतिथि के रूप में प्रोफेसर सुरेश, किरण, विनोद, देवराज उपस्थित रहे। जूडो संघ मंडी के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद, कोषाध्यक्ष बृज लाल चौहान, संगठन सचिव देवेंद्र आजाद, जय कुमार तथा सराज जूडो क्लब के सचिव नरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। जूडो क्लब के सचिव एवं कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सराज खंड के लगभग 70 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्यातिथि के रूप में सुनाह ग्राम पंचायत लंबाथाच के प्रधान चमन लाल ने शिरकत की तथा उनके साथ उपप्रधान कल्याण सिंह भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सब जूनियर और जूनियर वर्ग में वरुण ठाकुर, मिंटू शर्मा, महेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, रेशम कुमार, घनश्याम सिंह, लक्की ठाकुर, चिरंजीत, मनीष कुमार, तोविंद्र, जीवन चौहान, चिंतामणी, विजय कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। भूपेंद्र, चिंत राम, मनीष कुमार, तुषार, गुलशन, होशियार, यशवंत, राहुल कुमार ने रजत पदक और उदय कुमार, केवल कृष्ण व सौरव शर्मा ने कांस्य पदक जीता। जूडो क्लब के सचिव एवं कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीनियर वर्ग में लड़कों में 55 किलोग्राम भार वर्ग में देशराज ने स्वर्ण पदक, रोशन ने रजत और प्रदीप कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सब जूनियर और कैडेट वर्ग में लड़कियों में हुए मुकाबलों में पूनम चौहान, इशा, भारती, मोहिनी, विप्लव, यमुना, वंदना व जितेंद्रा कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। चेतना, खुशबू, भारती, बनीता, कुंजन ने रजत पदक और प्रियंका, चांदनी, विमला कुमारी व पायल शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किए। सीनियर वर्ग में लड़कियों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में बनीता कुमारी ने स्वर्ण व यमुना देवी ने रजत पदक प्राप्त किया। डिंपल कुमारी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूडो संघ जिला मंडी के अध्यक्ष संजय कुमार सुरेहली, महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद, उपाध्यक्ष टिकेश कुमार, संयुक्त सचिव राकेश, देविंद्र आजाद, प्रेस सचिव जय कुमार, कोषाध्यक्ष बृज लाल चौहान, कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार, जय कुमार व नरेंद्र कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी है।
000
विज्ञापन
000