फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1008 बतियों से की मां भद्राकाली की महाआरती

1008 बतियों से की मां भद्राकाली की महाआरती

Fri, 07 Sep 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
1008 बतियों से की मां भद्राकाली की महाआरती
amar ujala - फोटो : amar ujala
मंडी। पड्डल में स्थित सिद्धभद्रा मंदिर में देर रात को 1008 बत्तियों से माता भद्राकाली की महाआरती की गई। इससे पहले 41 दिन तक खड़े रहने की तपस्या के बाद शुक्रवार को महंत राजेश्वरानंद गद्दी पर विराजमान हुए। उनका श्रद्धालुओं ने गद्दी पर बैठते ही खिलों और फूलों से स्वागत किया। इसके अलावा सिद्धभद्रा मंदिर को वीरवार देर रात को 1100 दीप से जगमगाया गया। इसका दृश्य देखते ही श्रद्धालुओं का मन रोमांचित हो उठा और मंदिर में 1008 बत्तियों से मां सिद्धभद्रा की महाआरती की गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की और माता का गुणगान करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा शुक्रवार को मंदिर में सुबह 11 से 1 बजे तक सुंदरकांड का आयोजन किया गया। महंत राजेश्वरानंद सरस्वती 28 जुलाई से एक पांव पर खड़े होकर तपस्या में 41 दिन तक लीन रहे। मंडी में पहली बार ऐसी तपस्या आयोजित हुई है जो श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय को केंद्र बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed