{"_id":"5b3240f64f1c1bb0318b8c5d","slug":"181530020086-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं से मुक्त होगा मंडी शहर, चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं से मुक्त होगा मंडी शहर, चलेगा अभियान
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर में अब लावारिस मवेशी नजर नहीं आएंगे। इसके लिए नप मंडी अब अभियान शुरू करेगी। वन और पशुपालन विभाग के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा। ट्रैंकुलाइजर गन के इस्तेमाल से इन पशुओं को बेहोश कर गोसदन में भेजा जाएगा। वन विभाग इस गन को नप मंडी को बुधवार को मुहैया करवाएगा। नप मंडी ने विभाग से शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को गन के माध्यम से बेहोश कर काबू करेगा। इसमें वन और पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ भी अहम भूमिका निभाएंगे। शहर में यह अभियान दो से तीन दिन तक चलेगा। गत सोमवार को शहर के जेलरोड क्षेत्र में एक सांड मकान की पहली मंजिल पर चढ़ गया। जिससे घर में मौजूद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, नप के कर्मचारियों को सांड पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे के बाद सांड को मकान की मंजिल से नीचे उतारा गया। इन दिनों शहर में बसस्टैंड, मुख्य बाजार में दर्जनों लावारिस पशु घूम रहे हैं। जो कभी राहगीरों को निशाना बना देते हैं। इसके अलावा छोटे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। नगर परिषद के अभियान से लंबे अरसे से चल रही समस्या से शहरियों को निजात मिलेगी।
तीन दिन तक चलेगा अभियान : सुमन
नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि शहर में दो से तीन दिन तक इन पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में वन और पशुपालन विभाग का सहयोग लिया जाएगा। ताकि, शहर लावारिस पशुओं से मुक्त हो सके। इन पशुओं को गोसदन में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
तीन दिन तक चलेगा अभियान : सुमन
नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि शहर में दो से तीन दिन तक इन पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में वन और पशुपालन विभाग का सहयोग लिया जाएगा। ताकि, शहर लावारिस पशुओं से मुक्त हो सके। इन पशुओं को गोसदन में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन