फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शिकंजा: फोन सुनते सुनते गाड़ी चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई

शिकंजा: फोन सुनते सुनते गाड़ी चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई

Tue, 13 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
शिकंजा: फोन सुनते सुनते गाड़ी चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई
मंडी। शहर में अब दोपहिया वाहन में सवार दोनों लोगों को हेलमेट पहनना होगा। साथ ही कार के फ्रंट में बैठने वाले चालक समेत दोनों को सीट बेल्ट की अनिवार्यता रहेगी। यही नहीं अगर गाड़ी चलाते हुए फोन सुनते पकड़े गए तो तीन माह तक सीधे लाइसेंस सस्पेंड होगा। सस्पेंशन अवधि में वाहन चलाना नियमों की अवहेलना होगी। पकड़े जाने पर भारी जुर्माना हो सकता है। वहीं अगर लाइसेंस बहाल होने के बाद फिर से पकड़े गए तो लाइसेंस हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी सदर पुलिस ने संबंधित यातायात नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर और एनएच पर बड़ी कार्रवाई की है। ड्राइविंग करते फोन सुनने वाले 17 वाहन चालकों में से 15 के लाइसेंस सस्पेंशन के लिए लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भेज दिए गए हैं। जबकि इससे पहले की गई कार्रवाई में 35 लाइसेंस को तीन माह तक सस्पेंड होने की सूचना सदर थाने को पहुंच चुकी है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई की पुष्टि सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान ने की है। उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार पुलिस यातायात की अवहेलना के मामलों को सख्ती से निपट रही है। शहर समेत एनएच पर पुलिस की विशेष कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी चलाते समय यह बातें रखें ध्यान
- गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें
- दोनो फ्रंट सीटर सीट बेल्ट का प्रयोग करें
- शराब पीकर गाड़ी न चलाएं
- रात को डिपर का प्रयोग जरूर करें
- एनएच पर हमेशा लो बीम पर ड्राइव करें
- तय स्पीड लिमिट को क्रास ना करें
- पुलिस की नाकाबंदी को न तोड़ें


अवैध खनन पर दो टिपर जब्त
मंडी। पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए दो टिपर जब्त किए हैं। माइनिंग एक्ट के तहत दोनों पर 14000 जुर्माना किया गया है। हाल ही में एसपी मंडी ने बल्ह क्षेत्र में भी अवैध माइनिंग में लगी जेसीबी और टिपर चालकों को धरा था और सवा लाख के करीब जुर्माना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरनगर में 91 ग्राम चरस सहित युवक धरा
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने यहां हाइवे पर पुंघ में नाके के दौरान एक राहगीर के पास से 91 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस का दल थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में पुंघ में नाके पर था। इस दौरान एक राहगीर पुलिस को देखकर घबरा गया। जिससे पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 91 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया आरोपी की पहचान रोहन ठाकुर निवासी तलोटी, सुन्नी जिला शिमला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


बाइक की टक्कर में स्कूटी सवार घायल
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के ललित नगर में बाइक की टक्कर में स्कूटी सवार घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार डोलधार निवासी हेमराज ने पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि सोमवार शाम को जब वह स्कूटी पर सवार होकर सुंदरनगर की ओर जा रहा था तो बहुतकनीकी गेट के सामने एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में वह स्कूटी से गिरने के कारण घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भी फरार हो गया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed