{"_id":"5953e3c94f1c1b7f568b4706","slug":"181498670025-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूजनों की गर्मियों के अवकाश पर खतरे के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूजनों की गर्मियों के अवकाश पर खतरे के बादल
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। चुनावी ड्यूटी में तैनात अध्यापकों को इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश से महरूम रहना होगा। इसे लेकर शिक्षकों में विरोध के स्वर उठना शुरू हो गए हैं। सरकारी स्कूलों में 26 जून से 31 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश हैं। लेकिन, चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों में अध्यापकों की तैनाती 28 जून से 31 जुलाई तक चुनावी प्रक्रिया में लगा दी है। ऐसे में अध्यापक संघ ने सरकार और चुनाव आयोग से मांग की है कि ड्यूटी की एवज में अध्यापकों को 28 दिन का अर्जित अवकाश दिया जाए। प्राथमिक अध्यापक संघ सदर खंड प्रथम के अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के पधर कार्यालय से शिक्षा खंड द्रंग दो, सदर खंड वन और दो के अध्यापकों की काफी संख्या में तैनाती पोलिंग बूथ स्तर पर नए नामांकन और नामांकन शुद्धिकरण के लिए लगा दी गई है, जो अवकाश के दिनों में तर्कसंगत नहीं। बुधवार को पधर में कार्यशाला में आए अध्यापकों ने चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई ड्यूटी का कड़ा विरोध किया। इस दौरान सुषमा कपूर, महासचिव मीरा ठाकुर, कोषाध्यक्ष दुनी चंद के अलावा प्रवीण बैहल, मुख्य सलाहकार लियाकत अली, महिला विंग सदर की अध्यक्षा सत्या देवी, महासचिव नवीता ठाकुर ने कहा कि अध्यापक वर्ग स्कूली बच्चों के भविष्य को देखते हुए वर्ष भर में कम अवकाश पर रहता है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में इस वर्ग को विभाग की ओर से विशेष राहत दी जाती है। मगर उस पर चुनाव आयोग की अधिसूचना भारी पड़ने लगी है।
कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग की कार्यकारिणी का एलान
पधर (मंडी)। कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग द्रंग के अध्यक्ष राबन सिंह ने जिला अध्यक्ष बीरी सिंह यादव की मौजूदगी में अपनी कार्यकारिणी का एलान किया है। पधर में पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुंदन लाल यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा नागराम चावला, प्रकाश चंद राव को महामंत्री, बिट्टू राम कटारिया, रमेश चंद यादव, रंगीला राम राव, गोपाल सिंह यादव, राजू राम, मखौली राम यादव, पूर्ण चंद यादव, लाल सिंह, किशोरी लाल, सरदारी लाल, परस राम, सेवक राम, कृष्ण चंद, तिलक राज आदि को कार्यकारिणी में शामिल किया है।