{"_id":"5c0d53dfbdec224177354db8","slug":"171544377311-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंची बल्ह फ्रेंड्स इलेवन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंची बल्ह फ्रेंड्स इलेवन की टीम
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। पड्डल मैदान मंडी में रविवार को चतुर्थ मां नैण तुंगा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें बल्ह इलेवन और फ्रेंड्स इलेवन की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला बल्ह इलेवन और भीमाकाली इलेवन के बीच में हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्ह इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीमाकाली इलेवन की टीम ने 9 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 54 रन बनाए। बल्ह की टीम ने यह मैच 79 रन से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच फ्रेंड्स इलेवन और दबंग इलेवन के बीच में खेला गया। इसमें टॉस जीतकर दबंग इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमें पूरी टीम 68 रनों पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स इलेवन की टीम ने 12 ओवरों में मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुख्यातिथि के तौर पर कुल्लू कि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सोमवार को फ्रेंड्स इलेवन और बल्ह इलेवन के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। समापन समारोह में भारतीय किक बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा मौजूद होंगे।
000
विज्ञापन
000