{"_id":"5bb25bba867a55113f34009c","slug":"171538415546-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रंग विस क्षेत्र में एक दर्जन सड़कों में आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रंग विस क्षेत्र में एक दर्जन सड़कों में आवाजाही ठप
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग विस क्षेत्र में बारिश से बंद करीब एक दर्जन संपर्क मार्ग बहाल नहीं हो सके हैं। इससे यातायात व्यवस्था ठप रहने से सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही है। हालात यह है कि नकदी फसलों को सब्जी मंडी तक पहुंचाने में ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए आपातकाल 108 एंबुलेंस सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। हालांकि क्षेत्र की कुछेक सड़कें बरसात में भी यातायात के लिए बहाल रहीं। सड़कों को बहाल न कर पाने पर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
....
क्षेत्र की ये सड़कें बंद
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं द्रंग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर का दावा है कि कुठाहर, बसाहर, डवारडू, अरनेहड़, गडैहण, खणी, दुंगा, बलबांद, तारनू, धार, धारनागणी, खलबूट, टनबाग, बथेरी, मलवाड़ा, राहला, शायरी, सलनी से दारल और रोपा मथान कनोज आदि सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
.....
बंद सड़कों को बहाल किया जा रहा है। जो सड़कें विकास खंड, पंचायतों के माध्यम से निर्मित हुई हैं, ऐसी सड़कों की मरम्मत के लिए बजट का अभाव है। अगर उपायुक्त मंडी से रिपेयर एंड मेंटेनेंस हेड से बजट मिलता है तो बंद सड़कों को जल्द खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
-जितेंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी मंडल वन मंडी