{"_id":"5baa741f867a55014042e46e","slug":"171537897503-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में प्रवीण, आंचल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में प्रवीण, आंचल ने मारी बाजी
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से रिवालसर में चलाए गए तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं परीक्षण कोर्स का समापन बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया। इसमें विभिन्न विजेताओं और प्रतिभागियों को इनाम वितरित किए। इनमें स्काउट्स में मैराथन में प्रथम प्रवीण, द्वितीय विशाल और डेविड तृतीय रहे। गाइड्स में प्रथम आंचल, चंपा द्वितीय तथा मीनाक्षी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन सभी को क्रमश: 1000, 750 व 500 रुपये की धनराशि का इनाम दिया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अशिमा दुग्गल प्रथम, अभय और अक्षय को द्वितीय, मोनीष, प्रेरणा एवं कामिनी तृतीय रहे। नारा लेखन में प्रथम अशिमा, आशा को द्वितीय और मनीषा तथा अनन्या तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान कई अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य के लिए नवाजा गया। इस समारोह में जिला संगठन आयुक्त देवकीनंदन ने मुख्य अतिथि से राज्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए एक बड़े हॉल की मांग रखी जिस पर उन्हें सीएम से बात करने का आश्वासन दिया गया।
000
विज्ञापन
000