फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   समाजसेवी गोवर्धन लाल ने वृद्धाश्रम को दिए 5 लाख

समाजसेवी गोवर्धन लाल ने वृद्धाश्रम को दिए 5 लाख

Fri, 07 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी गोवर्धन लाल ने वृद्धाश्रम को दिए 5 लाख
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के पुंघ निवासी सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक एवं समाजसेवी गोवर्धन लाल शर्मा ने सुकेत सीनियर सिटीजन होम न्यास के देहरी स्थित आनंद धाम वृद्धाश्रम में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने मिसाल पेश करते हुए राशि का चेक अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में न्यास के प्रधान डॉ. पदम सिंह गुलेरिया को शुक्रवार को सौंपा। वह अकसर समाज सेवा से जुड़े कार्यों में अपनी कमाई दान में देते हैं। उन्होंने रविवार को आयोजित हुई न्यास की बैठक में एक कमरे के निर्माण को सहमति दी थी। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अपने फैसले को बदलते हुए सीधे पांच लाख की राशि देने का फैसला लिया। वह गत तीन दशकों से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अस्पताल वेलफेयर सोसायटी, आनंद धाम वृद्धाश्रम, असहाय सेवा समिति, उपभोक्ता कल्याण संघ, दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर, कल्याण गोसदन एवं श्मशानघाट विकास समिति के साथ जुड़ कर सक्रियता से समाज के कल्याण के लिए काम किया है। न्यास प्रधान डॉ. पदम सिंह गुलेरिया ने गोवर्धन लाल का न्यास को पांच लाख रुपये देने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed