{"_id":"5b54bc764f1c1b3b748b640b","slug":"171532279926-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर झपटी लेपर्ड कैट, दराती से किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर झपटी लेपर्ड कैट, दराती से किया ढेर
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र के सलापड़ में खेतों में काम कर रही एक महिला पर लेपर्ड कैट (तेंदुआ बिल्ली) ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत से मुकाबला किया और दराती से लेपर्ड कैट को मार दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को इस लेपर्ड कैट ने इसी गांव की दो अन्य महिलाओं को हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। घायल महिलाओं का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पहले यहां पर ग्रामीण तेंदुए के हमले की आशंका जता रहे थे। इसे लेकर विभाग को शिकायत सौंपी गई थी। लेकिन, रविवार को एक बार फिर जब महिला पर हमला हुआ तो लेपर्ड कैट का खुलासा हुआ।
रविवार सुबह एक महिला खेतों में घास काट रही थी। इसी दौरान लेपर्ड कैट ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए घास काटने वाली दराती से कैट पर वार कर दिया। इससे लेपर्ड कैट घायल हो गई। इसके बाद घबराई महिला ने गांव लौट कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों और पंचायत प्रधान धर्मी देवी ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। विभागीय टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लेपर्ड कैट का शव बरामद किया गया। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय सुंदरनगर भेजा। मौके पर पहुंचे वन खंड अधिकारी राजेश पठानिया, वन रक्षक सुनील कुमार एवं विपिन कुमार ने घायलों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। घायलों को उपचार के लिए विभाग की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने बारे आश्वस्त किया।
...
पशु चिकित्सालय भेजा शव : डीएफओ
वन मंडल अधिकारी सुकेत सुमित भारद्वाज ने बताया लेपर्ड कैट के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपमंडलीय पशु चिकित्सालय भेज दिया गया है।