फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब नगर परिषद की वेबसाइट पर सीधे कोई नहीं डाल सकेगा कमेंट

अब नगर परिषद की वेबसाइट पर सीधे कोई नहीं डाल सकेगा कमेंट

Thu, 10 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
अब नगर परिषद की वेबसाइट पर सीधे कोई नहीं डाल सकेगा कमेंट
मंडी। जल्द ही नगर परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई भी कमेंट बिना वेब एडमिन की मंजूरी से नहीं डाल सकेगा। अमर उजाला में छपी खबर ..नगर परिषद की वेबसाइट पर आपत्तिजनक सामग्री.. के बाद नप प्रतिनिधि और अधिकारी हरकत में आ गए हैं। वेब का संचालन करने वाली कंपनी को तुरंत कमेंट रूपी अश्लील लिंक हटाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा कार्रवाई की बात कही है। उधर वीरवार को खुलासे के बाद नप के कर्मचारी और अधिकारी वेबसाइट का संचालन करते ऐसे लिंक ढूंढते दिखे। वीरवार को वेबसाइट की इस खामी के तरफ नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवाया गया था। हालांकि इस तरह के लिंक से संबंधित अफसरों और कर्मियों ने इस तरह की कोई जानकारी न होने की बात कही थी। लेकिन, वीरवार को इसकी जानकारी लगते ही सभी खामियों को तलाशने में जुट गए।
विज्ञापन

दिए हैं निर्देश: नप अध्यक्ष
नप अध्यक्ष नीलम शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। वेबसाइट का संचालन करने वाली कंपनी को आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। इस तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं कमेंट्स पर रेगुलर चेक करने के साथ बिना अप्रूवल के कमेंट पोस्ट न होने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। उधर कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है। वेब संचालन करने वाली कंपनी को दिशा निर्देश दिए गए हैं। ताकि इस तरह की कोताही ना हो।
विज्ञापन

एसपी मंडी से दिए थे सुझाव
नगर परिषद ने एसपी मंडी के सुझावों पर अमल करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि एडमिन को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें बिना उसकी मंजूरी से कोई भी कमेंट वेबसाइट पर पोस्ट नहीं होगा। जबकि अश्लील कमेंट करने और पोस्ट करने वालों पर नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed