{"_id":"5988a77b4f1c1b6d2d8b4655","slug":"171502127995-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदेहड़ा में स्लेटपोश मकान ढहा, दादी-पोती मलबे की चपेट में आने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदेहड़ा में स्लेटपोश मकान ढहा, दादी-पोती मलबे की चपेट में आने से घायल
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। जिले के बल्ह क्षेत्र की सिधयाणी पंचायत के सदेहड़ा गांव में भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह एक स्लेटपोश मकान ढह गया। जिसकी चपेट में आने से दादी और पोती को हल्की चोटें लगी हैं। दोनों को ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल कर ढहे मकान से बाहर निकाला। रिवालसर अस्पताल में उपचार के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार विस क्षेत्र बल्ह की ग्राम पंचायत सिधयाणी के सदेहड़ा गांव में भारी बारिश के कारण चार कमरों का स्लेटपोश मकान ढह गया। यह हादसा सोमवार सुबह लगभग 4 बजे हुआ। हादसे के समय मकान में कारजू देवी और उसकी पोती युवा कुमारी सोई थी। मकान के मलबे की चपेट में आने से दादी और पोती को ग्रामीण अमर सिंह, नरेश कुमार व लेख राम ने जान जोखिम में डाल कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। ग्राम पंचायत प्रधान इंद्र वीर सिंह और उप प्रधान विद्या सागर ने घटना स्थल का मौका कर पीड़ित परिवार से मुआवजे की मांग सरकार से की है। हलका पटवारी सिधयाणी मोहन लाल ने घटना स्थल का मौका करके प्रशासन को अवगत करवाया। तहसीलदार बल्ह जय गोपाल ने पीड़ित परिवार को पांच हजार नकद और तिरपाल मुहैया करवाया है।