{"_id":"597f6aaf4f1c1bff448b4900","slug":"171501522607-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनवाईसी आज से 15 तक मनाएगा स्वच्छता पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनवाईसी आज से 15 तक मनाएगा स्वच्छता पखवाड़ा
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का नेहरू युवा केंद्र (एनवाईसी) मंडी एक से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति आमजन व युवाओं को जागरूक कर उनमें स्वच्छता को जीवन पद्धति का भाग बनाने का प्रयास है। पखवाड़े को जन आंदोलन बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।
पूरे जिला में 15 दिन आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायतों सार्वजनिक स्थलों और स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र मंडी के जिला युवा समन्वयक ईरा प्रभात ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा सभी खंडों में चलेगा। जिला के विभिन्न युवा मडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडलों का सहयोग लिया जाएगा। जिला के सभी लोगों से आग्रह है कि वे इस स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन में स्वैच्छिक रूप से अपना योगदान देकर स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत के सपनों को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
स्वच्छता पखवाड़े का स्वरूप
स्वच्छता पखवाड़े में पहली अगस्त को गोष्ठी एवं स्वच्छता प्रतिज्ञा होगी। इसके अलावा दो और तीन अपने-अपने गांव की सफाई एवं स्वास्थ्य के प्रति हर गांव में अभियान चलाया जाएगा। सात से 10 अगस्त तक गांव के आंगनबाड़ी, स्कूल, पंचायत घरों, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जाएगी। 11 से 13 तक को स्वास्थ्य उपकेंद्रों पड़ोसी गांव के स्वास्थ्य केंद्र एवं लोक संस्थाओं में सफाई की जाएगी। 14 को गांव में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। 15 को कार्यक्रमों का आकलन किया जाएगा।