फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रखेड़ा गांव में हैँडपंप लगाने की मशीन वापिस भेजने पर ग्रामीणों में गुस्सा

रखेड़ा गांव में हैँडपंप लगाने की मशीन वापिस भेजने पर ग्रामीणों में गुस्सा

Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
रखेड़ा गांव में हैँडपंप लगाने की मशीन वापिस भेजने पर ग्रामीणों में गुस्सा
धर्मपुर (मंडी)। सरसकान पंचायत के रखेड़ा गांव में लग रहे हैंडपंप को अचानक रोक कर मशीन को कहीं अन्य जगह लेने पर गांव में बवाल मच गया। गुस्साए ग्रामीण स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह के पास पहुंचे और रोष जताया। जिसके बाद एमएलए ग्रामीणों के साथ मिलकर आईपीएच के कार्यालय में पहुंच गए और ड्यूटी पर मौजूद अफसरों से जवाब तलबी करने लगे। गांव में भी हैंडपंप लगने के आश्वासन के बाद लोग लौटे।
विज्ञापन

ग्रामीणों में प्रताप सकलानी, दीनानाथ, कमलेश, नरेश कुमार, राहुल शर्मा, विशाल शर्मा, विजय कुमार, अमर सिंह, अनूप, सरिता देवी, बवली देवी, सावित्री देवी, प्रताप सिंह, दीला राम, प्रकाश चंद ने कहा कि रखेड़ा में हैंडपंप का काम रोककर ग्रामीणों के साथ अन्याय हुआ है। यहां पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन विभाग पानी देने में नाकाम साबित हो रहा है। जबकि पानी के वैकल्पिक इंतजाम होने लगा तो भी विभाग ने अड़ंगा डाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह विभाग की कार्यप्रणाली रही तो लोग सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। वहीं, विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इस संबंध में आईपीएच अफसरों से जवाब तलब किया गया है। सहायक अभियंता यशपाल शर्मा ने कहा कि विभाग जहां जरूरत हैं, वहां हैंडपंप लगा रहा है। रखेड़ा के लिए भी हैंडपंप की मशीन भेज दी है, वहां भी हैंडपंप लग जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस ने लगाए राजनीति के आरोप
वहीं, धर्मपुर मंडल कांग्रेस के उपाध्यक्ष गंगा राम ने आईपीएच उपमंडल धर्मपुर में लगाए जा रहे हैंडपंपों पर स्थानीय विधायक की ओर से राजनीति करने का आरोप लगाया है। विधायक बताएं कि पिछले तीस वर्षों में धर्मपुर विस क्षेत्र में कितने हैंडपंप लगे हैं और कहां कहां लगे हैं जिन पर विधायक निधि खर्च हुई हो। प्रदेश की कांग्रेस सरकार धर्मपुर विस क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुए हैंडपंप लगा रही है तो फिर उसमें राजनीति क्यों हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed