{"_id":"5cba0372bdec22141c6e8351","slug":"161555694450-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुनाग-डेजी सड़क पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुनाग-डेजी सड़क पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली (मंडी)। थुनाग-डेजी मार्ग पर फिसलन होने के कारण वीरवार को एक सीमेंट से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क कई सालों से खस्ताहाल है, लेकिन विभाग इसकी मरम्मत नहीं करवाता है। इसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों सड़क को चौड़ा करने के लिए कटाई की जा रही है। इससे फिसलन बन गई है और हादसे हो रहे हैं।
बारिश के चलते सड़क पर मलबा आने से कीचड़ हो गया है। कीचड़ पर वाहन चलाना और पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहिया वाहन बार-बार फिसल कर गिर रहे हैं। क्षेत्रवासियों खेम सिंह, चूड़ामणि, संसार चंद, केहरचंद, खूबराम, दिलेराम, भीम सिंह, हिम्मत राम, काहन चंद, दुलेराम आदि ने कहा कि सालों से सड़क की हालत खराब चल रही है। विभाग सड़क का आधा अधूरा काम करके छोड़ जाता है और तब तक सड़क दोबारा उसी स्थिति में आ जाती है। उधर, एक्सईएन केके कौशल ने कहा कि सड़क पर कटिंग का काम चल रहा है। यह कार्य जैसे ही पूरा हो जाएगा, सड़क की पूरी मरम्मत की जाएगी।
000