फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पेंशन हड़पने की जांच के लिए जोगिंद्रनगर पहुंची जांच कमेटी

पेंशन हड़पने की जांच के लिए जोगिंद्रनगर पहुंची जांच कमेटी

Tue, 19 Feb 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
पेंशन हड़पने की जांच के लिए जोगिंद्रनगर पहुंची जांच कमेटी
मंडी। जोगिंद्रनगर में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में उजागर हुए गरीबों, बेसहारा, वृद्धों, विधवाओं आदि की पेंशन गबन करने के मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है। इसके लिए जांच कमेटी सोमवार को जोगिंद्रनगर पहुंच गई है। इसके लिए निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 7 फरवरी को उच्च स्तरीय विशेषज्ञ दल से इसकी जांच करने के आदेश दिए थे। जांच आदेश में साफ कहा गया है कि यह जांच 18 फरवरी से 23 फरवरी के बीच पूरी करके रिपोर्ट देनी होगी। इन्हीं आदेशों के आधार पर सोमवार को सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा कमल कुमार, जिला कल्याण अधिकारी मुख्यालय शिमला हाकम सिंह चौहान जांच के लिए जोगिंद्रनगर पहुंच गए हैं। यह मामला वर्ष 2013 से लेकर 2017 तक की अवधि का है। इसमें पेंशन पात्र लोगों तक न पहुंच कर सीधे ही बैंक से आहरित करके हड़प ली गई है। वहीं, कुछ साल पहले अंतरजातीय विवाह की प्रोत्साहन राशि मंजूर होने के बावजूद पात्र दंपती को नहीं मिली तो मामला सुर्खियों में आया। जब इस मामले में गहराई से जांच की गई तो पता चला कि हजारों मामलों में पात्र लोगों की पेंशन हड़प ली गई है। यह राशि करोड़ों में मानी जा रही है। मामला उजागर होने पर जिलास्तर पर जब इसकी जांच हुई तो वित्तीय गोलमाल का बड़ा मामला सामने आया। फिर इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई। उधर, जिला कल्याण अधिकारी लेख राज वैद्य ने कहा कि निचले स्तर पर जांच हो चुकी है। मामला वित्तीय गड़बड़ी का है। उच्च स्तरीय विशेषज्ञ जांच दल अपनी रिपोर्ट निदेशालय को सौंपेगा। उन्होंने कहा कि दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed