{"_id":"5c226971bdec2256da22f949","slug":"161545759089-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की चपेट में सराज घाटी, जम गई पेयजल पाइपें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की चपेट में सराज घाटी, जम गई पेयजल पाइपें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/गोहर। जिले की सराज घाटी प्रचंड ठंड की चपेट में है। पेयजल पाइपें तक जम गई हैं। खड्डों और नालों का पानी भी जमने लगा है। घाटी के बालीचौकी, गाड़ागुशैनी, थाचाधार, खौली, टील, डीडीर, थाची, सोमगाड़, धमाच टिक्की में कड़ाके की ठंड के कारण पेयजल पाइपें जम गई हैं। इससे लोगों को पेयजल सप्लाई नहीं आ रही है। लोगों को एक किलोमीटर दूर बावड़ियों से पानी लाना पड़ रहा है। काढ़ा, बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली और आसपास क्षेत्रों में भी यही हाल है। यहां पर पारा माइनस में पहुंच गया है। इससे लोगों को सर्दी जुकाम ने जकड़ लिया है।
ग्रामीणों सुरेश कुुमार, नीलम, दुर्गा देवी, विकास शर्मा, पुनीत ठाकुर, भूमे राम, खेम सिंह, गिरीजा, अशोक कुमार, ललित कुमार आदि ने बताया कि सराज में भारी ठंड के कारण सुबह -सुबह पानी की पाइपें जम रही हैं। लोगों को पानी के लिए दूर दूर तक जाना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों को सर्दी जुकाम हो रहा है। काढ़ा, बिजाहि, शिकावरी, थुनाग, लांब शाफड, देजी, लंबाथाच, कुथाह, जंजैहली, मगरूगला समेत आसपास के इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है।
....
सुबह-सुबह पेयजल सप्लाई हो रही बाधित : संजीव ठाकुर
बालीचौकी आईपीएच के सहायक अभियंता संजीव ठाकुर का कहना है कि ठंड के चलते पेयजल पाइप सुबह के समय जाम हो जाते हैं। फिर भी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं, आईपीएच विभाग जंजैहली के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि पेयजल योजनाएं बहाल हैं, परंतु नल जाम हो गए हैं। इससे लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
000