फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हटली पुलिस चौकी को दिया थाने का दर्जा

हटली पुलिस चौकी को दिया थाने का दर्जा

Mon, 24 Dec 2018 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
हटली पुलिस चौकी को दिया थाने का दर्जा
बलद्वाड़ा (मंडी)। सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को एक दिवसीय दौरे में बलद्वाड़ा को दिल खोलकर सौगातें दीं। उन्होंने पुलिस पोस्ट हटली को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। कांग्रेस सरकार के समय में इस चौकी को थाना बनाया था लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही थाने की अधिसूचना रद्द कर चौकी बना दिया था। इसे लेकर स्थानीय जनता ने काफी रोष था। अब सीएम ने दोबारा से इसे थाना बना दिया है। जनसभा के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने बदरोटा को आईपीएच और भद्रवाड़ को पीडब्ल्यूडी का सब डिविजन की सौगात देने का एलान किया। साथ ही पशु औषधालय पौंटा को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, डिग्री कॉलेज सरकाघाट में इंडोर स्टेडियम के निर्माण, बलद्वाड़ा में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन

...
पांच स्कूलों में बनेगा विज्ञान खंड
सीएम ने घोषणा की कि क्षेत्र की पांच वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में चरणबद्ध ढंग से विज्ञान खंडों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले बजट में डिग्री कॉलेज सरकाघाट के भवन निर्माण के लिए 4.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने सरकाघाट निर्वाचन क्षेत्र में अटल आदर्श विद्या केंद्र खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

...
यह किए शुभारंभ और शिलान्यास
- तलाव में 2.55 करोड़ रुपये से 33 केवी सब स्टेशन की रखी आधारशिला।
- बाही-सुलपुर सड़क पर जबोठी खड्ड पर 2.17 करोड़ की लागत से बनेगा पुल।
- 14 करोड़ से बनने वाले संयुक्त कार्यालय भवन बलद्वाड़ा की आधारशिला रखी।
- बलद्वाड़ा, खुंडला तथा जहमत के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का किया लोकार्पण।
- 4.04 करोड़ से पटलघाट, जवाली, गेहरा, चंदेश सड़कों के निर्माण का किया भूमि पूजन।
-1.27 करोड़ से सीसे चंदेश की विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ
- बाह-गैहर संपर्क सड़क का भी भूमि पूजन किया।


सरकाघाट की सड़कों के लिए 26 करोड़ स्वीकृत
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 26 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। कहा कि राज्य सरकार ने सीर खड्ड के तटीकरण के लिए 157 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तुत की है, जिसे शीघ्र स्वीकृत तथा कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकाघाट क्षेत्र के लिए 85 करोड़ रुपये की परियोजना चरण-2 के तहत ब्रिक्स वित्त पोषण के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
सीएम से बहुत आकांक्षाएं : महेंद्र सिंह
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी के लोग जयराम ठाकुर को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पाकर धन्य हैं और उन्हें मुख्यमंत्री से बहुत सी आकांक्षाएं हैं। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि सरकाघाट क्षेत्र को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है। भाजपा मंडलाध्यक्ष रूप लाल रतन, विधायक विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक प्रियाव्रत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed