{"_id":"5c17e206bdec22571918f857","slug":"161545069062-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जबीटी शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जबीटी शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग
मंडी। हिमाचल राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ मंडी के पूर्व पदाधिकारियों ने मंडी में बैठक का आयोजन किया। इसमें प्राथमिक शिक्षकों और स्कूलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम 2003 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से घोषणा पत्र में किए वादे अनुसार सभी शिक्षकों को 4-9-14 की बहाली, सभी प्राथमिक विद्यालयों में शुरू की गई प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए अलग नर्सरी शिक्षिकाओं की भर्ती करना और एमडीएम का भी नर्सरी कक्षाओं के लिए प्रावधान, जिला उपनिदेशक कार्यालय से केंद्रीय शिक्षकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करना, पैट शिक्षकों का शीघ्र नियमितीकरण सहित कई मांगें सरकार से की गईं। महासचिव चेत सिंह ठाकुर ने कहा कि 2003 के बाद नियुक्त जेबीटी शिक्षक जब सेवानिवृत्त हो रहा है तो उसे मात्र एक हजार पेंशन मिल रही है, जो भद्दा मजाक है। सरकार को जल्द इस ओर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। बैठक में जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह राव, जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह भारद्वाज, महिला विंग अध्यक्ष कुंता ठाकुर और अन्य पूर्व पदाधिकारियों सहित जिले भर से आए विभिन्न शिक्षकों ने बैठक में भाग लिया।