फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   व्यापार मंडल से बागी व्यापारियों ने प्रधान और महासचिव पद के लिए मैदान में उतारे प्रत्याशी

व्यापार मंडल से बागी व्यापारियों ने प्रधान और महासचिव पद के लिए मैदान में उतारे प्रत्याशी

Sat, 21 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल से बागी व्यापारियों ने प्रधान और  महासचिव पद के लिए मैदान में उतारे प्रत्याशी
व्यापार मंडल मंडी के चुनाव का बिगुल बजा
विज्ञापन

मंडी। व्यापार मंडल मंडी के चुनाव का बिगुल बज गया है। 29 अप्रैल को प्रस्तावित व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर पूर्व कार्यकारिणी से बिफरे व्यापारियों ने पत्ते खोल कर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बताया जा रहा है कि जहां एक ओर पूर्व कार्यकारिणी चुनाव को लेकर शहर में मेंबरशिप ड्राइव मेें शनिवार को जुटी रही, वहीं दूसरे धड़े के व्यापारियों ने अपने प्रधान और महासचिव पद के प्रत्याशियों के चेहरे तय कर लिए हैं। शनिवार को पांच बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया खुली थी। वहीं, शनिवार दोपहर पहले ही व्यापारियों के एक वर्ग ने चुनाव के लिए चेहरे तय कर लिए। हालांकि, इस वर्ग के व्यापारियों और प्रत्याशियों का दावा है कि उन्हें व्यापारियों के पंजीकरण के लिए रसीद बुकें मुहैया नहीं करवाई गई हैं। वहीं, दो दिन पहले ही निवर्तमान कार्यकारिणी ने प्रेस वार्ता कर पंजीकरण ड्राइव में पंजीकृत किए व्यापारियों का ब्योरा सार्वजनिक किया था और शहर में पंजीकरण के लिए काउंटर की व्यवस्था भी की। कार्यकारिणी शनिवार को पांच बजे पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने की घोषणा पहले ही कर चुकी थी।
एक माह पहले ही पूर्व कार्यकारिणी ने दिया है इस्तीफा
डेढ़ माह पूर्व ही 22 सालों से मंडी के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रही कार्यकारिणी ने विरोध के बाद इस्तीफा दिया था। वर्ष 1996 के बाद अब व्यापार मंडल मंडी 29 अप्रैल को प्रस्तावित चुनावों की तैयारी में जुटा था। इसके लिए शहर में व्यापारियों का पंजीकरण जारी है। वहीं, 850 से अधिक व्यापारी पंजीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मांग के अनुसार नहीं मिली पंजीकरण बुक : तिलकराज
इंदिरा मार्केट मंडी में बिफरे व्यापारी वर्ग की बैठक हुई। इसमें तिलकराज शर्मा को प्रधान और अशोक शर्मा को महासचिव पद के लिए मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया। इंदिरा मार्केट व्यापारी यूनियन के प्रधान भगवंत सिंह ने कहा कि बैठक में व्यापारियों की सहमति पर प्रत्याशियों के चेहरे तय किए गए हैं। प्रत्याशी तिलकराज शर्मा ने कहा कि पांच बजे तक पंजीकरण की शर्त बिल्कुल गलत है, जबकि व्यापारियों की दुुकानें आठ बजे तक खुली रहती हैं। उन्हें निवर्तमान कार्यकारिणी ने उन्हें पंजीकरण की रसीदें भी मांग के अनुसार मुहैया नहीं करवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पंजीकृत व्यापारी को चुनाव लड़ने का हक : महेंद्रु
व्यापार मंडल मंडी के निवर्तमान महासचिव राजा महेंद्रु ने कहा कि ओपन चुनाव 29 अप्रैल को हो रहे हैं। व्यापार मंडल मंडी में पंजीकृत कोई भी व्यापारी चुनाव लड़ सकता है। व्यापारियों को जिसका समर्थन मिलेगा, उसका स्वागत है। सभी सदस्यों को चुनाव लड़ने का हक है। पंजीकरण शनिवार पांच बजे तक खुला था। जबकि, व्यापारियों ने चुनाव लड़ने का एलान 11 बजे ही कर दिया था। पंजीकरण के लिए पांच काउंटर शहर में लगाए गए थे। पंजीकरण बुक पर डिमांड के अनुसार मुहैया करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed