फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी और सरकाघाट में अब सफर हुआ आसान

मंडी और सरकाघाट में अब सफर हुआ आसान

Sat, 03 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
मंडी और सरकाघाट में अब सफर हुआ आसान
- फोटो : अमर उजाला
मंडी/धर्मपुर। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले में मंडी और सरकाघाट में अब लोकल रूटों पर सफर आसान और किफायती होगा। मंडी और सरकाघाट डिपुओ में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिकल टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। मंडी में पांच और सरकाघाट में तीन टैक्सियां लोगों की सुविधा के लिए सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक चलेंगी। सात सवारियों के बैठने का प्रावधान इन टैक्सियों में होगा। वहीं चालक व परिचालक की भूमिका एक ही कर्मचारी निभाएगा। मंडी में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा और धर्मपुर में मंत्री महेंद्र सिंह ने इन टैक्सियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वर्तमान में मंडी शहर में यहां वहां जाने के लिए लोगों को आटो रिक्शा पर निर्भर रहना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। इन टैक्सियों के माध्यम से सस्ती दरों में गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा। यदि यह कवायद सफल रही तो आने वाले समय में टैक्सियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

यह रहेंगी दरें
एचआरटीसी ने इलेक्ट्रिक टैक्सियों की दरें तय कर दी हैं। 0-7 किमी तक दस रुपये तय है। जबकि 8 से 15 किमी तक पंद्रह रुपये तय किए हैं। 7 किमी के भीतर व्यक्ति चाहे जितना सफर करे, उससे निर्धारित दस रुपये ही वसूले जाएंगे।
विज्ञापन


मंडी में इन रूटों पर दौड़ेंगी टैक्सी
मंडी में शुरुआत में टैक्सी सेवा तल्याहड़, अस्पताल, टारना और खलियार के लिए अपनी सेवाएं देंगी। इन रूटों पर चलने से अधिकांश शहर कवर होगा। यह सुविधा अस्पताल जाने के लिए काफी किफायती और लाभदायक सिद्ध होगी। वहीं धार्मिक स्थल टारना माता मंदिर के लिए भी लोगों को काफी सहूलियत होगी। वर्तमान में अगर बस स्टैंड टारना जाना हो तो स्पेशल ऑटो के लिए आपको 50 से 70 रुपये खर्च करना पड़ता है। जबकि बस स्टैंड से अस्पताल तक भी इतने खर्च करने पड़ते हैं। अब आसानी से दस रुपये में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकाघाट में यहां यहां चलेगी टैक्सी
सरकाघाट में टिहरा-अवाहदेवी, सरकाघाट-अवाहदेवी, सरकाघाट-नबाही रूट पर टैक्सी दौड़ेगी। यह साधारण किराए पर चलेंगी। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा। वर्तमान में इन रूटों पर बसें पर्याप्त नहीं है। नबाही के लिए लोकल बसों की संख्या संतोषजनक हैं। लेकिन अवाहदेवी और टिहरा के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जरूरत पड़ने पर निजी टैक्सी आदि का सहारा लेना पड़ता है।

स्टोरी टू
करोड़ों की सड़कों का शुभारंभ
टीहरा/धर्मपुर (मंडी)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान एक करोड़ 41 लाख की लागत से निर्मित डगवाणी, चंदपुर, 3 करोड़ 2 लाख की लागत से निर्मित कांगू का गैहरा-मोरतन सड़क तथा लगभग दस लाख की लागत से बनी संपर्क सड़क ठाणा का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने टिहरा में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के मनरेगा कामगारों को वाशिंग मशीनें, सोलर लैंप, इंडक्शन चूल्हे तथा छात्रवृत्तियां प्रदान कीं। इस मौके पर महामंत्री रजत ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य राज कुमार, पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, ग्रयोह पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर, कोट पंचायत के प्रधान यशपाल पठानिया, श्रम अधिकारी पीसी ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम नरेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कश्यप, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता एसआर गर्ग मौजूद रहे।


मंत्री के कार्यक्रम में कई मजदूरों को लौटना पड़ा बैरंग
टीहरा/धर्मपुर (मंडी)।
हिमाचल किसान सभा के खंड अध्यक्ष रंताज राणा, मोहन लाल, कश्मीर सिंह, करतार सिंह, रामचंद, रूपचंद, कश्मीर सिंह, ज्ञानचंद ने कहा कि मजदूरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बहुत से मजदूर मनरेगा का काम छोड़ कर गाड़ियां करके अपनी सहायता सामग्री और राशि लेने पहुंचे। जहां विभाग की लापरवाही के कारण मजदूरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed