फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   डीएवी स्कूल सुंदरनगर में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

डीएवी स्कूल सुंदरनगर में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

Sat, 02 Dec 2017 09:34 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल सुंदरनगर में लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
सुंदरनगर स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल दिखाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान के विभिन्न नियमों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का शुभारंभ कृष्ण चंद ने रिबन काट कर दिया। प्रदर्शनी में कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इसमें जल संग्रहण, विद्युत बचत, भू-स्खलन की चेतावनी, ऊर्जा उत्पादन इत्यादि के मॉडल विशेष आकर्षण का विषय रहे। जीव विज्ञान से संबंधित मॉडल जैसे फेफड़े, ह्दय, पाचन तंत्र आदि मॉडल भी सराहनीय रहे। पुरातन विधि द्वारा जल शुद्धिकरण का तरीका बताकर विद्यार्थियों ने दर्शकों को प्रभावित किया। ये सभी मॉडल स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा उनके विज्ञान के अध्यापक-अध्यापिकाओं के निर्देशन में तैयार किए गए। प्रदर्शनी में अभिभावकों ने भी शिरकत की उन्होंने बच्चों के कार्य की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहित चुग ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन अथक परिश्रम तथा प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बच्चों को आज के आधुनिक युग में आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed