फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   160 youth got jobs from the mini employment fair

Mandi News: लघु रोजगार मेले से 160 युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 25 Mar 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
160 youth got jobs from the mini employment fair
मंडी में लघु रोजगार मेले में पहुंचे युवा। स्त्रोत- विभाग
5 निजी कंपनियों ने 200 पदों के लिए लिए साक्षात्कार, 410 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय मंडी की ओर से मंगलवार को आयोजित लघु रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। इस मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों ने लगभग 200 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए, जिसमें विभिन्न जिलों से आए 410 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेले के दौरान कुल 160 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्हें उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने मेले में उपस्थित अभ्यर्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी और मार्गदर्शन भी प्रदान किया। मेले में चयनित अभ्यर्थियों में सबसे अधिक 80 अभ्यर्थियों का चयन एक्सिस बैंक (एनआईआईटी) द्वारा असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए किया गया, जिन्हें 36,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कॉम्पिटेंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड ने 10 अभ्यर्थियों को सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए चयनित किया, जिन्हें 14,000 से 18,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसी तरह आनंद ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड ने 8 अभ्यर्थियों को सेल्स ऑफिसर पद के लिए चुना, जिनका मासिक वेतन 12,750 रुपये निर्धारित किया गया है। अलियासेग्रो स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 30 अभ्यर्थियों का चयन सुपरवाइजर पद के लिए किया गया, जिन्हें 13,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। वहीं ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने इलेक्ट्रिशियन, फिटर और मशीनिस्ट जैसे पदों के लिए 32 अभ्यर्थियों का चयन किया, जिनका मासिक वेतन 12,507 रुपये तय किया गया है। उधर, जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed