{"_id":"699753b962cf29bdc8002e87","slug":"16-teams-reached-the-second-round-of-the-musical-instrument-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1045-186580-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वाद्ययंत्र स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंचे 16 दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वाद्ययंत्र स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंचे 16 दल
विज्ञापन
मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की दूसरी जलेब में शहनाई बजाता बजंत्री । संवाद
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर देवधुन, वाद्ययंत्र और देवलू नाटी प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण वीरवार को संपन्न हुआ। छोटी काशी में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में देव समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता के लिए अब तक कुल 108 देवताओं के बजंतरियों ने वाद्ययंत्र प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवाया। देवलू नाटी प्रतियोगिता के लिए 18 देवताओं के देवलू दलों ने अपना नाम दर्ज कराया। प्रथम चरण में 83 दलों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इनमें से 16 वाद्ययंत्र दल दूसरे दौर के लिए चयनित हुए। देवलू नाटी प्रतियोगिता में 7 देवताओं के देवलू दलों ने भाग लेकर पारंपरिक नाटी की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें से 5 दलों को अगले चरण के लिए चुना गया।
पारंपरिक नगाड़ों, करनाल, रणसिंघा एवं अन्य वाद्ययंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया। देवधुन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव के तहत कल 16 वाद्ययंत्र एवं 5 देवलू नाटी दलों के बीच दूसरे दौर का फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। फाइनल विजेताओं को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संवाद