{"_id":"5d067b038ebc3e578a54a238","slug":"156070578319-mandi-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में भराड़पट्ट अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में भराड़पट्ट अगले दौर में
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़पट्ट में रविवार को लडभड़ोल जोन की अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ समाजसेवी सतीश चौहान ने किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से स्कूल प्रबंधन को 11 हजार की राशि दी।
उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से जहां बच्चों का शारीरिक विकास होता है वहीं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलता है। प्रधानाचार्य रमेेेश चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 पाठशालाओं की करीब 188 छात्राएं भाग ले रही हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन मेें भराड़पट्ट ने लांगणा और वॉलीबाल में खुड्डी स्कूल ने भराड़पट्ट को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 18 जून को विधायक प्रकाश राणा करेेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रताप ठाकुर, शंभू राम और विभिन्न पाठशालाओं के डीपीई और पीईटी उपस्थित रहे।
000