{"_id":"663b7ea8acef8dcb9c072930","slug":"156-bottles-of-liquor-and-600-bottles-of-beer-caught-in-balh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-125898-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बल्ह में 156 बोतलें शराब और बीयर की 600 बोतलें पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बल्ह में 156 बोतलें शराब और बीयर की 600 बोतलें पकड़ीं
Thu, 09 May 2024 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 09 May 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की 156 और बीयर की 600 बोतलें पकड़ी हैं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस की टीम ने नेरचौक-कलखर सड़क पर कांढी मोड़ के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक जीप को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान जीप से 156 बोतल शराब और 600 बोतलें बीयर की बरामद हुई। इस पर पुलिस ने जीप को शराब सहित कब्जे में लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया।
जीप चालक धर्म सिंह गांव धडवाहन का रहने वाला है। थाना प्रभारी बल्ह प्रोबेशनरी आईपीएस गौरव जीत सिंह ने बताया कि पुलिस अवैध रूप से कारोबार कर रहे लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। पुलिस क्षेत्र में किसी भी अवैध कारोबार को फलने-फूलने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि बल्ह पुलिस ने 156 बोतल शराब और 600 बोतल बीयर की बरामद की है। जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।