फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी शहर के सार्वजनिक शौचालय बने कबाड़खाने

मंडी शहर के सार्वजनिक शौचालय बने कबाड़खाने

Tue, 28 May 2019 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
मंडी शहर के सार्वजनिक शौचालय बने कबाड़खाने
मंडी शहर के सार्वजनिक शौचालय बने कबाड़खाने
विज्ञापन

उचित रखरखाव न होने से अंदर-बाहर फैली गंदगी
व्यापारियों और शहरवासियों को हो रही भारी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। शहर के सार्वजनिक शौचालय इन दिनों कबाड़खानों में तब्दील हो चुके हैं। इनके अंदर और बाहर इतनी गंदगी पसरी हुई है कि लोगों का यहां पर एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है। इन शौचालयों के आसपास कबाड़ के ढेर देखे जा सकते हैं। सबसे खस्ता हालत एसबीआई बैंक के साथ लगते सार्वजनिक शौचालय की है। इस शौचालय में सबसे अधिक भीड़ रहती है, मगर इसकी हालत सबसे खराब है। अंदर जाने से पहले लोग बाहर फैली गंदगी देखकर ही चिढ़ जाते हैं। मजबूरी बस व्यापारियों को दिनभर इस गंदगी के माहौल में जाने को मजबूर होना पड़ता है। उधर, जेलरोड स्थित सार्वजनिक शौचालय में तो लोगों ने जाना भी बंद कर दिया है। यह तो बस कबाड़ियों का स्टोर बनकर ही रह गया है। यहां बाहर कबाड़ और गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं। वहीं, लोगों ने इस शौचालय को तो डंपिंग साइट ही बना डाला है। दिन भर यहां से दुर्गंध चलने के कारण व्यापारी और स्थानीय लोग परेशान होते हैं। इसके अलावा अपर समखेतर, पड्डल, पुरानी मंडी के सार्वजनिक शौचालयों में भी गंदगी सरेआम देखी जा सकती है। शहरवासियों संजय कुमार, मदन लाल, रोहित, कार्तिक, सूरज सिंह, निशा, रेखा, सीमा, रजत, कमल, अशोक, अजय, ओम प्रकाश, शैलेंद्र आदि ने नगर परिषद से इन शौचालयों की स्थिति तुरंत सुधारने की मांग की है। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि जल्द शौचालयों की हालत दुरुस्त करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed