फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   खदेड़े अनाधिकृत वेंडर जोन में बैठे रेहड़ी फड़ी धारक

खदेड़े अनाधिकृत वेंडर जोन में बैठे रेहड़ी फड़ी धारक

Tue, 28 May 2019 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
खदेड़े अनाधिकृत वेंडर जोन में बैठे रेहड़ी फड़ी धारक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। नगर परिषद मंडी ने शहर में अनाधिकृत वेंडर जोन में बैठे तहबाजारियों को हटाया। इस दौरान मंगलवार को छह लोगों का सामान भी जब्त कर जुर्माना वसूला गया। इस मौके नगर परिषद के कर्मचारियों की टीम ने चौहटा बाजार, पड्डल और सेरी मंच के पास कब्जा जमाये बैठे बाहरी राज्यों के व्यापारियों को हटाया। इसके साथ ही दुकानों के बाहर कुंडली मार बैठे व्यापारियों को भी उठाया गया। वहीं, दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि अपनी दुकानों के बाहर किसी भी तरह के व्यापारियों को न बैठने दें। शहर में लोगों को चलने के लिए फुटपाथों का निर्माण किया गया है ऊपर से बाहरी राज्यों से आने वाले तहबाजारी अपनी दुकानें सजा देते हैं। इससे शहर में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, भूतनाथ गली, चौहटा बाजार, मोती बाजार, स्कूल बाजार और चौबाटा वाली गली तंग है और ऊपर से दोपहिया वाहनों का आना-जाना रहता है फिर भी गली में लोकल सब्जी विक्रेता दुुकानें सजा देते हैं। इन्हें भी दुकानें न लगाने के आदेश जारी किए गए। नगर परिषद कार्यकारिणी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि मंगलवार को अनाधिकृत वेंडर में बैठे व्यापारियों को हटाया गया और जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा आसपास के दुकानदारों से भी उन्हें स्थान न देने का आग्रह किया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यापारी को शहर की सड़कों पर बैठने का स्थान नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed