फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम जयराम के गांव में पर्यटक नौका विहार में करेंगे वोटिंग

सीएम जयराम के गांव में पर्यटक नौका विहार में करेंगे वोटिंग

Tue, 28 May 2019 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम के गांव में पर्यटक नौका विहार में करेंगे वोटिंग
सीएम के गांव में नौका विहार का आनंद लेंगे पर्यटक
विज्ञापन

मनरेगा से नौका विहार का किया जा रहा निर्माण
रास्ते पर बिछाया जा रहा आगरा का लाल पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गांव में अब पर्यटक जल्द नौका विहार में वोटिंग का लुत्फ उठाएंगे। पंचायत मुरहाग अपने स्तर पर मनरेगा के तहत सीएम के गांव में नौका विहार बनाने जा रही है। इसमें सैलानी हरे-भरे देवदार के जंगल के बीच मां बगलामुखी मंदिर के समीप नौका विहार में वोटिंग का आनंद ले सकेंगे। इसका काम भी शुरू हो चुका है। लाखों की लागत से बनने वाली नौका विहार को मूर्त रूप देने के लिए पंचायत दिन-रात प्रयास कर रही है। वन और पर्यटन विभाग से भी पंचायत मार्गदर्शन ले रही है। लिहाजा, सरकार के पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद में सहभागिता की जा रही है। पंचायत प्रधान तेजेंद्र ठाकुर ने नौका विहार बनने की जानकारी दी है। इसके साथ ही कहा है कि यहां नौका विहार का काफी कम दरों पर पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे। यह तालाब 35 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा। नौका विहार में पहुंचने वाले पैदल रास्ते मे आगरा का लाल पत्थर बिछाया जा रहा है। नौका विहार के समीप रेस्ट बैंच और वर्षा शालिकाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। इनकी छत से बारिश का पानी एकत्र कर नौका विहार तालाब में डाला जाएगा। जुलाई में भराड़ी नौका विहार को पर्यटकों के लिए शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed