फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत

सुंदरनगर में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत

Tue, 28 May 2019 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बायला के सिहली गांव में एक महिला की ओर से जहरीला पदार्थ खाकर इहलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर तहसील के तहत एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे उपचार के लिए अचेत अवस्था में नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार महिला का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed