{"_id":"5c0c01bfbdec22418644f47b","slug":"151544290751-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल सेन को चुना जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल सेन को चुना जिलाध्यक्ष
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल अनुबंध/नियमित कर्मचारी संगठन की जिला इकाई का गठन मंडी के पड्डल मैदान में हुआ। संगठन के वित्त सचिव विजय शर्मा की अध्यक्षता में अनिल सेन को जिलाध्यक्ष चुना गया। कृष्ण यादव को महासचिव, पंकज कुमार कौशल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश कुमार कोषाध्यक्ष, मुरारी लाल को प्रेस सचिव चुना गया। सदस्यों में धीरज शर्मा, पवन रावत, हर्ष कुमार, खेम सिंह, नरेंद्र कुमार, हेम सिंह प्रकाश चंद, सुनील शर्मा, कुलदीप ठाकुर, देवेंद्र शर्मा और तारा चंद शामिल रहे। विभिन्न विभागों से आए अन्य कर्मचारियों ने भी बैठक में भाग लिया। सर्वसम्मति से सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग उठाई कि निर्धारित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत 2008 के बाद उन अनुबंध कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता दी जाए। जिला अध्यक्ष अनिल सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करें। प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि यदि भाजपा सरकार बनती है तो इन अनुबंध कर्मियों को वरिष्ठता लाभ दिया जाएगा। लेकिन अभी इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ।
000
विज्ञापन
000