Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sukhu became CM by the people's mandate, not through the benevolence of Jairam: Sanjeev

जयराम के रहमोकरम से नहीं, जनादेश से सीएम बने हैं सुक्खू : संजीव गुलेरिया

Wed, 04 Nov 2026 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Sukhu became CM by the people's mandate, not through the benevolence of Jairam: Sanjeev
कहा- लोकतंत्र का गला घोंटने वाले आज इसे बचाने की बात कर रहे
विज्ञापन

भाजपा की पदयात्रा को बताया राजनीतिक ड्रामा
केंद्र पर विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने के लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने बुधवार को मंडी में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को राजनीतिक ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाले ही आज इसे बचाने की बात कर रहे हैं।
मंडी में जारी बयान में संजीव गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जयराम ठाकुर के रहमोकरम से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के जनादेश से मुख्यमंत्री बने हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया था। गुलेरिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने और सरकारों को अस्थिर करने के लिए कर रही है। हिमाचल में विधायकों की खरीद-फरोख्त भी इसका उदाहरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी की जनता को राजनीतिक नारों के बजाय विकास, रोजगार, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। जयराम ठाकुर को प्रधानमंत्री की तारीफ के साथ आपदा के दौरान हिमाचल को घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता का हिसाब भी मांगना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के लिए पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के वित्तीय दायित्वों को भी जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed