{"_id":"5b86d29642c79206ed67ddaa","slug":"151535562390-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति से मुलाकात छात्रों ने जानी कार्यशैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति से मुलाकात छात्रों ने जानी कार्यशैली
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति से मुलाकात कर छात्रों ने जानी कार्यशैली
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक स्थित किंग जॉर्ज स्कूल की छात्राओं ने देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर जिंदगी में सफल होने के टिप्स लिए। रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली पहुंची स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। स्कूली छात्राओं ने इस दौरान राष्ट्रपति बनने की प्रक्रिया और उनकी कार्यशैली को भी जाना। इस मौके पर छात्राओं ने राष्ट्रपति म्यूजियम का भी दौरा किया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. केपी शर्मा और उप प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान छात्राओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति तक की जीवनी का अध्ययन किया और उनके बारे में छात्राओं ने अपने आपको अपडेट किया।