{"_id":"5b5f3b2f4f1c1b764d8b5a0c","slug":"151532967727-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति निगम ने संधोल के लिए भेजे सड़े गेहूं के ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति निगम ने संधोल के लिए भेजे सड़े गेहूं के ट्रक
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। खाद्य एवं आपूर्ति निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने संधोल के लिए दो ट्रकों में सड़े गेहूं की सप्लाई भेज दी। संधोल में जब ट्रकों से गेहूं उतारा जाने लगा तो खराब गेहूं का पता चला। यहां विभागीय अधिकारियों ने गेहूं को वापस भिजवा दिया है। दो ट्रकों में 350 से अधिक गेहूं की बोरियां भेजी गई थीं। निगम की इससे पहले भी भांबला में लापरवाही सामने आई थी। यहां से गेहूं सप्लाई का एक ट्रक सीधे निजी मिल में चला गया था।
विज्ञापन
निगम ने सरकाघाट गोदाम से संधोल क्षेत्र के लिए गेहूं भेजा था। संधोल में गेहूं उतारने से पहले इसकी जांच की गई तो पाया गया कि गेहूं सड़ा हुआ है। गेहूं की हालत देखकर पता चल रहा है कि इसे जहां भी रखा गया था, वहां इसकी कितनी हिफाजत की गई होगी। ऐसे में यहां मौजूद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी और सप्लाई को वापस भेज दिया। राज्य आपूर्ति निगम जिला मंडी के एरिया मैनेजर खीमी राम शर्मा ने बताया कि खराब गेहूं की सप्लाई वापस एफसीआई के गोदाम भेज दी गई है। एफसीआई के अधिकारियों को दोबारा अच्छी गेहूं की सप्लाई देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
...
जांच पड़ताल करने के बाद ही भेजी सप्लाई : एरिया मैनेजर
एफसीआई के एरिया मैनेजर वरुण सूद नेे कहा कि सप्लाई जांच पड़ताल करने के बाद ही भेजी गई है। सरकाघाट गोदाम में निगम के कर्मचारी की अनुमति के बाद ही सप्लाई भेजी गई है। उन्होंने कहा कि गोदाम से सप्लाई भेजने के बाद एफसीआई की कोई जिम्मेदारी नहीं रह जाती। सप्लाई को वापस लेने के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
...
पहले से ही विवादों में है एफसीआई
पहले भी भांबला में निगम का एक गेहूं से भरा ट्रक गोदाम में जाने की बजाय सीधा निजी मिल में चला गया था। बाद में इसमें विभाग की ही लापरवाही सामने आई थी। अभी तक उस मामले की जांच चल रही है। दि भांबला ट्रक एंड मिनी ट्रक ऑपरेटर समिति ने एफसीआई के इस गोलमाल का खुलासा किया था। समिति के प्रधान कमल सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि सरकाघाट स्थित एफसीआई के गोदाम में चल रहे गोलमाल और लापरवाही की जल्द और उच्च स्तरीय जांच की जाए।
000