फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   समूहगान, नाटी से बच्चों ने खूब मनोरंजन किया

समूहगान, नाटी से बच्चों ने खूब मनोरंजन किया

Sun, 21 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
समूहगान, नाटी से बच्चों ने खूब मनोरंजन किया
- फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। डे स्टार पब्लिक स्कूल करसोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सानणा पंचायत की प्रधान कली चौहान ने शिरकत की। स्कूल प्रबंधन और अध्यापक वर्ग सहित बच्चों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बिमला वर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को विद्यालय की वर्षभर की गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसमें एकलगीत, समूहगान, एकांकी, समूह नृत्य, नाटी आदि से बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि और अभिभावकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को 1100 रुपये प्रदान किए। सम्मानित किए गए बच्चों में शीतल चौहान, योगराज, लावन्या, नविदा, देवांशु शर्मा, निखिल, गौरव ठाकुर, नव्या वर्मा, मितांशु, चेतन, सोनाक्षी, अनन्या, नवनीत, हरशिता शर्मा, पियूष, कार्तिक, बिशुर्ति ठाकुर, अंशिका, कार्तिक, ध्रुव राणा, कोमल, खिलेश शर्मा, प्रिग्या, सारिका, कशिश राणा, तनिशा ठाकुर, मोहित, शिवम, अमन, वंश, पुष्करण चौहान, शिवम, शरैया, आदमन, महक, अंविका, पवन, नीरजा, कृतिशा, शबनम, आद्या, अमित, शरवी, प्रिया, केतन, सिद्धार्थ, यशपाल, मनीषा, सोनम, विजय, मुस्कान, राधिका, ज्योति, आंचल, पियूष वर्मा, बंदना, रितिका और भोला दत्त को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed