फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चौरीधार के जाछ गांव में दो मंजिला मकान राख

चौरीधार के जाछ गांव में दो मंजिला मकान राख

Tue, 09 Jan 2018 10:03 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
चौरीधार के जाछ गांव में दो मंजिला मकान राख
- फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। उपमंडल के चौरीधार पंचायत के जाछ गांव में दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में करीब 7 लाख का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर फौरी राहत देकर परिवार को तीन कंबल और तिरपाल देकर रहने की व्यवस्था कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को जाछ गांव में विद्यादेवी पत्नी स्व. चेतराम के मकान में अचानक लग गई। इससे दो मंजिला मकान के 6 कमरे राख हो गए। मकान में विद्या देवी अपनी बेटी और दोहती के साथ रहती है। सोमवार को वह अकेली थी और अपने कमरे में सो रही थी कि अचानक उसे आग लगने का पता चला। जब वह बाहर आई तो उसने देखा की आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया था। उसने घटना के बारे में स्थानीय लोगों को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने के पूरा प्रयास किया लेकिन तब तक पूरा मकान राख हो चुका था। करसोग प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इसमें एसडीएम करसोग हितेश आजाद, नायब तहसीलदार करसोग विद्या सिंह नेगी, कानूनगो मोतीराम चौहान और अन्य अधिकारी शामिल थे। प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को 15000 रुपये की फौरी राहत, एक तिरपाल और 3 कंबल प्रदान किए गए। आग की घटना में लगभग 7 लाख का नुकसान आंका गया है। एसडीएम करसोग हितेश आजाद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed