{"_id":"67894e4ba4c4e45f1107da60","slug":"15-roads-of-saraj-closed-due-to-snowfall-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145520-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बर्फबारी से सराज की 15 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बर्फबारी से सराज की 15 सड़कें बंद
विज्ञापन
शैटाधार में बर्फबारी के बीच फंसे हरियाणा के पर्यटक की गाड़ी को निकालते ग्रामीण।
थुनाग (मंडी)। जिले में वीरवार को मौसम ने करवट बदली। सराज घाटी की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी और निचले इलाके में बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। शैटाधार और शिकारी देवी तीन से पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। सराज की 15 सड़कें आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
वीरवार को सराजघाटी की ऊंची पहाड़ियों माता शिकारी, शैटाधार, तुंगासीगढ़ मगरूगला, गाड़ागुशैनी, चेत चिउणी, बागाचनोगी आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में दिनभर बारिश हुई। ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने और निचले इलाकों में बारिश होने के कारण घाटी में एक बार तापमान फिर गिर गया है। तापमान कम होने के कारण घाटी में एक बार फिर शीतलहर बढ़ गई है।
बर्फबारी से सराज की बंद सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनें और कर्मचारी तैनात कर दिए है। बर्फबारी के कारण जंजैहली मंडल में जंजैहली-शिकारी माता, भंथल सनारली-शंकर देहरा-रायगढ़, बूंग भलवाड़-रेशन-खौली, लंबाथाच-चीऊणी-चेत-शैटाधार, लंबाथाच-शिल्हीबागी-कल्हणी, गाड़ागुशैनी-टपनाली-घाट, टपनाली-खौली, खौली-रेशन, बिलागाड़-मगरूगला, छतरी-गाड़ागुशैनी, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, जंजैहली-छतरी-मगरूगला सड़क बाधित हो गई है। उधर, औट मंडल के बालीचौकी उपमंडल के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण खूहन-डीडर, थाची-शिवा और खोड़ाथाच से शैटाधार सड़कें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
वहीं, लोक निर्माण विभाग मंडल के अधिशासी अभियंता रोशन लाल ठाकुर ने बताया कि जंजैहली मंडल के तहत ताजा बर्फबारी से सराज की 12 सड़कें बंद हुई हैं। इन्हें खोलने के लिए विभाग मुस्तैद है। उधर, एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि मौसम की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह नजर रखे हुए है। बर्फबारी के प्रभाव से निपटने के लिए संबंधित विभागों को पहले से ही आदेश जारी कर दिए गए हैं।
000