फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चारा लाने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत

चारा लाने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत

Tue, 16 Apr 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
चारा लाने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत
पधर (मंडी)। चौहारघाटी क्षेत्र में घासणी में घास लेने गई एक महिला की ढांक से नीचे गिरकर मौत हो गई है। महिला गरीब परिवार से संबंध रखती है। पुलिस ने धारा 174 के तहत जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कथोग केे गांव कथोग की धुपली देवी (61) पत्नी टेकू मंगलवार सुबह गांव के समीप घासणी से पशुओं को चारा लाने गई थी। दोपहर तक धुपली देवी घर नहीं पहुंची। इस बीच उसका इकलौता बेटा भवन कुमार धुपली को घर बुलाने के मकसद से घासणी में चला गया। बेटे ने अपनी मां को काफी देर तक आवाज देकर पुकारा, लेकिन कोई आवाज नहीं सुनी। काफी देर बाद उसे मां झाड़ियों में लहूलुहान हालत में गिरी मिली। बेटे ने हादसे की सूचना घर, ग्रामीणों और रिश्तेदारों को दी। हादसा मंगलवार दोपहर बाद 12.30 बजे हुआ है। सूचना एसडीएम पधर को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed