फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   झटिंगरी में स्कूली विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान

झटिंगरी में स्कूली विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान

Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
झटिंगरी में स्कूली विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
पधर (मंडी)। चौहारघाटी के प्रवेश द्वार झटिंगरी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ते ही गंदगी के अंबार लगना भी शुरू हो गए हैं। यहां पर पर्यटक खुले में गंदगी फैला रहे हैं। इस कूड़े-कचरे, प्लास्टिक और शराब की बोतलों के निपटारे को लेकर स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी के प्रधानाचार्य और विद्यार्थियों ने पहल की है। स्कूली विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर की अगुवाई में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही सफाई अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने यहां खुले में बिखरे कूड़े-कचरे की लगभग बीस बोरियां इकट्ठा कीं। स्कूली विद्यार्थियों ने इकट्ठा की खाली बोतलों से झटिंगरी के नाम का लोगो भी बनाया। स्कूली विद्यार्थियों ने जहां सफाई अभियान को अंजाम दिया, वहीं स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को भी कूड़े-कचरे के सफल निदान के लिए दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने बारे जागरूक किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed