फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नलवाड़ मेलों के बाद लावारिस छोड़े पशु, बढ़ी संख्या

नलवाड़ मेलों के बाद लावारिस छोड़े पशु, बढ़ी संख्या

Fri, 12 Apr 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ मेलों के बाद लावारिस छोड़े पशु, बढ़ी संख्या
मंडी। नलवाड़ मेलों के बाद पशुओं को लावारिस छोड़ दिया गया है। एनएच और मुख्य जिला मार्ग पर सैकड़ों की तादाद में लावारिस पशु घूम रहे हैं। लावारिस पशुओं को छोड़े जाने पर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के प्रशासन के दावे हवा हवाई निकले हैं। किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मेलों के बाद शहर की गलियों पर ही नहीं एनएच और मुख्य जिला मार्ग पर सैकड़ों की तादाद पर लावारिस पशु छोड़ दिए गए हैं। लावारिस बैल राह चलते लोगों को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। इससे न केवल राहगीरों की जान पर बन आई है बल्कि सड़कों पर जाम भी लग रहा है। मंडी शहर से लेकर सुंदरनगर तक यही हालात हैं। नेरचौक से कलखर तक ये लावारिस पशु परेशानी का सब बने हुए हैं। नलवाड़ मेलों से पहले सड़कों पर लावारिस गाय, सांड आदि इक्का दुक्का ही दिखाई देते थे लेकिन मेलों के बाद इनकी संख्या अचानक बढ़ गई है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

..
हर कहीं लावारिस पशु
मंडी शहर के भ्युली, पड्डल, पुलघराट, सौलीखड्ड, खलियार, पुरानी मंडी और शहर की गलियों महाजन बाजार, चौहटा बाजार, अस्पताल रोड में पशुओं के जमावड़े देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा गुटकर, नेरचौक, सुंदरनगर में भी यही हाल है। मंडी बस अड्डे के बाहर हर रोज पशुओं के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

....
पशु विभाग ने की थी पशुओं की टेगिंग
पूरे प्रदेश में गोधन की जनगणना की गई थी और उनकी टेगिंग कार्य भी पशुपालन विभाग ने किया था। बावजूद लावारिस पशुओं में बढ़ोतरी हो रही है। नलवाड़ मेला सुंदरनगर में भी पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की गई थी पशु छोड़ने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान था। बावजूद शहर में पशुओं का आतंक है। उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत भी एनएच एवं पीडब्ल्यूडी विभाग भी कार्रवाई नहीं करते, ऐसे में सड़कें पशुओं से भरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
गोसदन में दोड़े जाएंगे लावारिस पशु : बीआर नेगी
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि लावारिस पशुओं को गोसदन में छोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। नलवाड़ मेलों के बाद शहर में लावारिस पशुओं की काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे निपट पाना मुश्किल है। जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed