फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में बाइक ने पेंशनर संघ के पूर्व अध्यक्ष को मारी टक्कर, गंभीर

सुंदरनगर में बाइक ने पेंशनर संघ के पूर्व अध्यक्ष को मारी टक्कर, गंभीर

Thu, 28 Mar 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में बाइक ने पेंशनर संघ के पूर्व अध्यक्ष को मारी टक्कर, गंभीर
सुंदरनगर (मंडी)। शहर की सड़कों पर युवाओं द्वारा अपने वाहनों के साथ प्रतिदिन मचाए जाने वाले उत्पात के कारण दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुंदरनगर पुलिस इन बेलगाम चालकों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा घटनाक्रम में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर एक बुलेट (एचपी-31बी-3891) चतरोखड़ी से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। जैसे ही बुलेट सलाह में पोल्ट्री फार्म के निकट पहुंचा तो चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए विपरीत दिशा में जाकर एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बुलेट पर तीन युवक सवार थे। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान भवानी दत्त शर्मा (78) निवासी हरिपुर के रूप में हुई है। भवानी दत्त शर्मा सुंदरनगर पेंशनर कल्याण संघ के पूर्व में प्रधान रहे हैं। वर्तमान में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ सक्रियता से जुड़े हुए हैं। हादसे में भवानी दत्त शर्मा को सिर और शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद बुलेट चालक अपने अन्य दो साथियों के साथ मौका से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां प्रारंभिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मौका कर दुर्घटना में वांछित बुलेट को महादेव से बरामद कर लिया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बुलेट सवारों की धरपकड़ को अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed